Events

image description
icon

दुर्गा पूजा को लेकर निगम की महत्वपूर्ण बैठक

32 पूजा स्थलों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, डस्टबिन एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज चास नगर निगम कार्यालय में दुर्गा पूजा समितियों एवं मंदिर समितियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय महापौर #श्री भोलू पासवान ने की। बैठक में माननीय उप महापौर #श्रीमती पूजा कुमारी, अपर नगर आयुक्त #श्री संजीव कुमार सहित संबंधित वार्डों के माननीय पार्षद एवं विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में चास नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा के आयोजन वाले सभी प्रमुख स्थलों की व्यवस्थाओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। पूजा समितियों एवं मंदिर समितियों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनसे पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा उनके द्वारा रखी गई मांगों एवं समस्याओं को दर्ज किया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा पूजा समितियों को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा बताई गई आवश्यकताओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

image description
icon

80th Independence Day

चास नगर निगम में #80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय महापौर श्री भोलू पासवान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, माननीय उप महापौर श्रीमती पूजा कुमारी सहायक नगर आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण , माननीय वार्ड पार्षद गण सहित नगर निगम के सभी पदाधिकारी, गणमान लोगो एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ #राष्ट्रीय गान* गाकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

image description
icon

कैच द रेन 2026

जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन-2026’ के तहत विशेष जल संवाद एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन चास नगर निगम कार्यालय के सभागार में जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन-2026’ के अंतर्गत एक विशेष जल संवाद कार्यक्रम एवं जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री भोलू पासवान, उप महापौर श्रीमती पूजा कुमार तथा सहायक नगर आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों एवं आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान जल की महत्ता, उसके संरक्षण की आवश्यकता तथा भविष्य की जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर व्यापक चर्चा की गई।

image description
icon

बुजुर्गों के सम्मान और सुविधाओं

बुजुर्गों के सम्मान और सुविधाओं को लेकर प्रशासन संवेदनशील, डीसी - डीडीसी ने वृद्ध आश्रम का किया निरीक्षण =================== 30 जून तक गुरुजी वाटिका के विकास कार्य पूर्ण करने का निर्देश, बुजुर्गों के लिए फ्रेंडली वातावरण बनाने पर जोर =================== चास के सोलागीडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का जाना हाल चाल शनिवार को उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने चास के सोलागीडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चास नगर निगम के मेयर श्री भोलू पासवान, उप मेयर श्रीमती पूजा कुमारी एवं संबंधित वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। मौके पर डीसी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। गुरुजी वाटिका को बुजुर्गों के अनुकूल विकसित करने पर हुई चर्चा